भारत के पर्वत श्रंखला प्रश्न उत्तर

भारत के पर्वत श्रंखला  सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर हिंदी में सवाल और जवाब

भारत के पर्वत श्रंखला प्रश्न उत्तर

1. भारत की उत्तरी सीमा पर कौन सा पर्वत स्थित है – हिमालय

( हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रंखला है हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं शिवालिक कहलाती है हिमालय पर्वत तंत्र है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है यह  पर्वत तंत्र मुख्य रूप से तीन समांतर श्रेणी में बंटा हुआ है- महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बना है )

2. हिमालय पर्वत का कौन सा एक मुख्य प्रकार है – वलित पर्वत

3. भारत में सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है – गॉडविन ऑस्टिन

4. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है- कंचनजंघा

(कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, यह सिक्किम के उत्तर पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर है)

5. भारत की कौन सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है – हिमालय

6. भारत का कौन सा सर्वोच्च पर्वत शिखर है-कंचनजंघा

7. हिमालय की कौन सी सबसे पूर्वी पर्वत चोटी है- नामचाबारवा

8. हिमालय की उत्पत्ति किस भूसन्नति से हुई है-  टेथीज

9. हिमालय का पाद प्रदेश किस नाम से जाना जाता है- शिवालिक

( शिवालिक हिमालय की सबसे नवीन पर्वत श्रंखला है और अन्य तीनों पर्वत श्रंखला में से सबसे कम ऊंचाई वाला क्षेत्र है शिवालिक हिमालय को  बाह्य हिमालय भी कहा जाता )

10. नंदा देवी कहां स्थित है – उत्तराखंड में

( नंदा देवी शिखर हिमालय पर्वत श्रंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गोरी गंगा तथा पश्चिम में ऋषि गंगा घाटियों के बीच स्थित है )

11. बद्रीनाथ कहां स्थित है – कुमाऊं हिमालय में

( कुमाऊं हिमालय उत्तराखंड राज्य में स्थित है कुमाऊं हिमालय में हिमालय की महत्वपूर्ण चोटियां नंदा देवी, कॉमेट, त्रिशूल, बद्रीनाथ, केदारनाथ एवं बंदरपूंछ है ,उत्तराखंड में फूलों की घाटी कुमाऊं हिमालय के अंतर्गत ही आती है )

12. पंजाब हिमालय कहां स्थित है – सिंधु तथा सतलुज के मध्य में स्थित है

13. हिमालय में हिम रेखा किसके बीच होती है – 4500 से 6000 मीटर पश्चिम में

14. संसार की दूसरी सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन सी है – गॉडविन ऑस्टिन

15. काराकोरम पर्वत श्रेणी का प्राचीन नाम क्या था – कृष्णगिरी

16. हिमालय श्रेणी क्षेत्र में मिलने वाली संगकिरण तथा लंबी घाटियों को किस नाम से जाना जाता है – दून

17. लघु हिमालय श्रेणी के ढ़ालो पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू कश्मीर में क्या कहा जाता है – मर्ग

18. सतलज एवं काली नदियों के बीच हिमालय का कौन सा प्रादेशिक विभाग स्थित है – कुमाऊं हिमालय

19. काली एवं तीस्ता नदियों के बीच हिमालय का कौन सा भाग स्थित है – नेपाल हिमालय

नेपाल तिब्बत तथा सिक्कम स्थित इस पर्वत श्रंखला के पूर्व में असम हिमालय तथा पश्चिम में कुमाऊं हिमालय स्थित है नेपाल हिमालय चारों विवादों में सबसे बड़ा है ,माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालु, धौलागिरी और अन्नपूर्णा इत्यादि नेपाल हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियां हैं

20. किसी माला छोटी को सागरमाथा कहते हैं – माउंट एवरेस्ट

21. एडमंड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले किस वर्ष विजय प्राप्त की गई – 1953

( सर, एडमंड हिलेरी और नेपाल के पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने 29 मई 1953 में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी )

22. नंदा देवी चोटी हिमालय का किस भाग का हिस्सा है – कुमायूं हिमालय का

23. हिमालय पर्वत की एक श्रेणी अराकानयोमा कहां स्थित है – म्यांमार

(अराकान योमा, जिसे अराकान पर्वत माला और रखा इन पर्वत माला भी कहते  हैं पश्चिमी बर्मा की एक पर्वतमाला है जो उस देश की भारत से सीमा निर्धारित करती है)

24. कुल्लू घाटी किस पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है – धौलाधार तथा  पीर पंजाल

25. उत्तराखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है – नंदा देवी

26. शिवालिक श्रेणी का निर्माण किस से हुआ है – सेनोजोइक

26. हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंघा भारत के किस राज्य में स्थित है – सिक्किम

27. सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है – अरावली

28. कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है – अजंता

( यह श्रेणी ताप्ती नदी के पश्चिम से पूर्व की ओर फैली हुई है इसमें स्थित गुफाएं गुप्तकालीन भित्ति चित्रकारी के लिए विश्व प्रसिद्ध है )

29. अरावली पर्वत का सबसे ऊंचा शिखर क्या कहलाता है – गुरु शिखर

( अरावली पर्वत की अधिकतम लंबाई राजस्थान राज्य में है अरावली पर्वत का दक्षिणी भाग जर्गा पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है दिल्ली के पास अरावली पर्वत को दिल्ली रिज के नाम से जाना जाता है अरावली पर्वत का सबसे ऊंचा शिखर गुरुशिखर है यह राजस्थान में माउंट आबू के समीप स्थित है जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दिलवाड़ा माउंट आबू में स्थित है )

30. पश्चिमी घाट क्या – एक भ्रंश कगार

( पश्चिमी घाट पर्वत को सह्याद्री भी कहते हैं पश्चिमी घाट पर्वत वास्तव में पर्वत ना होकर प्रायद्वीपीय भारत के पठार का पश्चिमी भ्रंश कगार )

31. प्रायद्वीपीय भारत में सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है – अनाइमुडी

32. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मेलन स्थल क्या है – नीलगिरी पहाड़ी

33. भारत का सबसे दक्षिणी भाग में स्थित पहाड़िया कौन सी है – कार्डमम

( इन पहाड़ियों को इलायची पहाड़ी भी कहा जाता है या केरल और तमिलनाडु राज्य की सीमा में स्थित है )

34. पूर्वी घाट पर्वत श्रेणी को आंध्र प्रदेश में क्या कहा जाता है – नल्लमलाई

35. कार्डमम पहाड़ी कहां स्थित है – केरल

36. गिरनार पहाड़ियां कहां स्थित है – गुजरात

( गुजरात राज्य के अंतर्गत सौराष्ट्र क्षेत्र में 3 पहाड़ियां स्थित है गिर पहाड़ी, बारदा पहाड़ी, मांडव पहाड़ी गुजरात गिर क्षेत्र में एशियाई शेर पाए जाते हैं )

37. गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियां किस राज्य में स्थित है – मेघालय

(इन पहाड़ियों का नाम इन स्थान पर निवास करने वाले जनजातियों गार और खांसी पर रखा गया है)

38. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है- पारसनाथ

(पारसनाथ पहाड़ की ऊंचाई 1365 मीटर है यह पर्वत भारत के झारखंड राज्य में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है0

39. धूपगढ़ चोटी कहां स्थित है- सतपुड़ा रेंज में  (धूपगढ़ मध्य प्रदेश की सतपुड़ा पर्वतमाला का सबसे ऊंचा स्थान है)

40. हिमालय के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट की कितनी ऊंचाई है – 8848.86 मीटर

41. कोडाईकनालकिस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है – पालनी

42. किस राज्य में सबरीमाला स्थित है – केरल

43. शेवराय पहाड़ियां कहां स्थित है – तमिलनाडु

44. नर्मदा एवं तापी नदियों के मध्य कौन सी पहाड़ियां स्थित है – सतपुड़ा पहाड़ियां

45. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक ऊंचाई वाली चोटी कौन सी है – सैंडल पिक

| भारत के पर्वत श्रंखला प्रश्न उत्तर |

Scroll to Top