भीमराव अंबेडकर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

भीमराव अंबेडकर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, भीमराव आंबेडकर हिस्ट्री,  भीमराव अंबेडकर का जन्म किस राज्य में हुआ था

भीमराव अंबेडकर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1.भीमराव अंबेडकर का जन्म कब हुआ था?

 उत्तर- 14 अप्रैल 1891

2.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ था?

 उत्तर- महू मध्य प्रदेश

3.डॉक्टर अंबेडकर के पिता का नाम क्या था?

 उत्तर- राम जी मौला जी सकपाल

4. भीमराव अंबेडकर की माता जी का क्या नाम था?

उत्तर- भीमा बाई 

5.डॉक्टर अंबेडकर के पिता क्या काम करते थे?

उत्तर- सेना में सूबेदार थे 

6.डॉक्टर अंबेडकर की माता का देहांत कब हुआ था?

उत्तर- 1896 

7.डॉक्टर अंबेडकर के माता के देहांत के वक्त उनकी आयु कितनी थी ?

उत्तर- 5 वर्ष 

8.डॉक्टर अंबेडकर किस जाति से थे?

उत्तर- महार जाति 

9.महार जाति को कैसा माना जाता था ?

उत्तर- अछूत

10.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को स्कूल में कहां बिठाया जाता था?

उत्तर- क्लास के बाहर 

11.डॉक्टर अंबेडकर को स्कूल में पानी कैसे पिलाया जाता था ?

उत्तर- ऊंची जाति का व्यक्ति ऊंचाई से पानी उनके हाथों पर डालता था 

12.बाबा साहेब का विवाह कब और किससे हुआ?

उत्तर- 1906 रमाबाई से 

13.बाबा साहेब ने मैट्रिक की परीक्षा कब पास की थी ?

उत्तर-1907 में 

14.डॉक्टर अंबेडकर के मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से क्या हुआ ?

उत्तर- भारत में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पहले अस्पृश्य बन गए 

15.गायकवाड के महाराज ने डॉक्टर अंबेडकर को पढ़ने के लिए कहां भेजा था?

उत्तर- कोलंबिया विश्वविद्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका 

16.बैरिस्टर के अध्ययन के लिए बाबा साहेब कहां और कब गए?

उत्तर- 11 नवंबर 1917 लंदन में 

17.बड़ौदा के महाराजा ने डॉक्टर अंबेडकर को अपने यहां किस पद पर रखा?

उत्तर- सैन्य सचिव पद पर 

18.बाबासाहेब ने सैन्य सचिव पद को क्यों छोड़ा था?

उत्तर- छुआछूत के कारण 

19.बड़ौदा रियासत में बाबा साहेब कहां ठहरे थे?

उत्तर- पारसी सराय में 

20.डॉक्टर अंबेडकर ने क्या संकल्प लिया था?

उत्तर- जब तक इस अछूत समाज की कठिनाइयों को समाप्त न कर दूं, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा

21.डॉक्टर अंबेडकर ने कौन सी पत्रिका निकाली थी?

उत्तर- मूक नायक 

22.बाबासाहेब वकील कब बने?

उत्तर- 1923 में 

23.डॉक्टर अंबेडकर ने वकालत कहां से शुरू की थी?

उत्तर- मुंबई के हाई कोर्ट से 

24.अंबेडकर ने अपने अनुयायियों को क्या संदेश दिया था?
उत्तर- शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो 

25.बाबासाहेब ने बहिष्कृत भारत का प्रकाशन कब आरंभ किया था?

उत्तर- 3 अप्रैल 1927 

26.बाबासाहेब लॉ कॉलेज के प्रोफेसर कब बने थे?

उत्तर- 1928 में 

27.भीमराव अंबेडकर मुंबई में साइमन कमीशन के सदस्य कब बने थे?

उत्तर- 1928 में

28. बाबा साहेब द्वारा विधानसभा में महार वेतन बिल कब पेश हुआ?

उत्तर- 14 मार्च 1929 

29.कालाराम मंदिर में अछूतों के प्रवेश के लिए आंदोलन कब किया गया?

उत्तर- 3 मार्च 1930 

30.पूना पैक्ट किस किस के बीच हुआ?

उत्तर- डॉक्टर अंबेडकर और महात्मा गांधी 

31.महात्मा गांधी के जीवन की भीख मांगने बाबासाहेब के पास कौन आया था?

उत्तर- कस्तूरबा गांधी 

32.डॉक्टर अंबेडकर को गोलमेज कांफ्रेंस का निमंत्रण कब मिला था?

उत्तर- 6 अगस्त 1930 

33.डॉक्टर अंबेडकर ने पूना समझौता कब किया था?

उत्तर- 1932 

34.अंबेडकर को सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानाचार्य कब नियुक्त किया गया?
उत्तर- 13 अक्टूबर 1935 को 

35.मुझे पढ़े लिखे लोगों ने धोखा दिया यह शब्द बाबा साहेब ने कहां कहे थे?

उत्तर- आगरा में 18 मार्च 1956 

36.बाबा साहेब के पी.ए. कौन थे ?

उत्तर-नानक चंद रतू 

37.बाबासाहेब ने अपने अनुयायियों को क्या कहा था?
उत्तर- इस करवा को मैं बड़ी मुश्किल से यहां तक लाया हूं, इसे आगे नहीं ले जा सकते तो पीछे मत जाने देना

38. देश के पहले कानून मंत्री कौन थे?

उत्तर- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 

39.स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना किसने की थी?
उत्तर- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 

40.डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान कितने समय में लिखा?
उत्तर- 2 साल 11 महीने 18 दिन 

41.डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म कब और कहां अपनाया था?

उत्तर- 14 अक्टूबर 1956 ,दीक्षाभूमि नागपुर 

42.डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म कितने लोगों के साथ अपनाया था?
उत्तर- लगभग 10 लाख 

43.’राजा बनने के लिए रानी के पेट की जरूरत नहीं’, तुम्हारे वोट की जरूरत है, यह शब्द किसके हैं?
उत्तर- डॉक्टर बी आर अंबेडकर 

44.डॉक्टर बी आर अंबेडकर के द्वारा लिखित महान पुस्तक का क्या नाम है?
उत्तर- दी बुद्ध एंड हिज धम्मा 

45.बाबासाहेब को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर- भारत रत्न 1990 

46.बाबासाहेब ने किस राजनीतिक पार्टी का गठन किया था?
उत्तर- रिपब्लिकन पार्टी 

47.बाबासाहेब ने कितनी प्रतिज्ञा की थी?

उत्तर- 22 

48.बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण कब हुआ था?

उत्तर- 6 दिसंबर 1956 

49.डॉक्टर अंबेडकर की समाधि स्थल का नाम क्या है?
उत्तर- चैत्यभूमि 

50.भारतीय संविधान के निर्माण के लिए गठित किस समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अंबेडकर थे?
उत्तर- प्रारूप समिति 

51.प्रारूप समिति का गठन कब किया गया था?
उत्तर- 29 अगस्त 1947 को 

52.”पीने के पानी’ के लिए सत्याग्रह करने वाले प्रथम और एकमात्र सत्याग्रही कौन थे?
उत्तर- डॉ आंबेडकर 

53.किस भारतीय ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
उत्तर- डॉ आंबेडकर

54.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म किस राज्य में हुआ था?

उत्तर- मध्य प्रदेश 

55.डॉ भीमराव अंबेडकर विदेश जाकर किस विषय में डॉक्टर पी.एच.डी की डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय थे?

उत्तर- अर्थशास्त्र 

56.डॉक्टर अंबेडकर ही एकमात्र भारतीय हैं, जिनकी प्रतिमा लंदन संग्रहालय में किस व्यक्ति के साथ लगी हुई है?
उत्तर- कार्ल मार्क्स 

57.भारतीय तिरंगे में किसे जगह देने का श्रेय भीमराव अंबेडकर को जाता है?

उत्तर- अशोक चक्र 

58.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी का गठन कब किया था?

उत्तर- 1936 

59.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां स्थित है?

उत्तर- नागपुर 

60.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आत्मकथा का क्या नाम है?

उत्तर- वेटिंग फॉर विजा 

| भीमराव अंबेडकर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर  |

भीमराव आंबेडकर हिस्ट्री,  भीमराव अंबेडकर का जन्म किस राज्य में हुआ था, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पास कितनी डिग्री थी, डॉ भीमराव अंबेडकर किस समिति के अध्यक्ष थे,  डॉक्टर आंबेडकर का जन्म कब हुआ था, डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पत्नीचे नाव, भीमराव अंबेडकर का पूरा नाम

Scroll to Top