राजस्थान से संबंधित प्रश्न उत्तर

राजस्थान से संबंधित प्रश्न उत्तर, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, राजस्थान जी.के. राजस्थान

राजस्थान से संबंधित प्रश्न उत्तर हिंदी में सवाल और जवाब 

1.पदमला तालाब किस दुर्ग में स्थित है?

 उत्तर- रणथंबोर दुर्ग

2. किस दुर्ग के किनारे गिद्ध कराई नामक पहाड़ी बनी हुई है?

उत्तर- गागरोन दुर्ग

3. किस दुर्ग की व्याख्या आईने अकबरी में मालवा सुबह की एक सरकार के रूप में की गई है?

उत्तर- गागरोन दुर्ग

4. अरावली पर्वत में टेढ़ी-मेढ़ी कटक पहाड़ियों को क्या कहते हैं?

उत्तर- भाखर

5. बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना कब और कहां हुई थी?

उत्तर- 1936 में (कोलकाता)

6. राजस्थान में सर्वाधिक मोर किस अभ्यारण में पाए जाते हैं?

उत्तर- सरिस्का

7. भोराट का पठार कहां स्थित है?

उत्तर- कुंभलगढ़ एवं गोगुंदा के बीच

8. सात देवियों की सम्मिलित प्रतिमा को क्या कहते हैं?

उत्तर- ढाला

9. किस ख्याल का रूप ओपेरा जैसा है जिसके प्रवर्तक लच्छीराम जी हैं?

उत्तर- कुचामनी

10. तमाशा लोकनाट्य किसके शासनकाल में प्रारंभ हुआ था?

उत्तर- सवाई प्रताप सिंह

11. संपादलक्ष के चौहानों का आदि पुरुष कौन था?

उत्तर- वासुदेव

12. पुष्कर में विश्व का एकमात्र ब्रह्मा जी के मंदिर का निर्माण चतुर्मुखी मूर्ति के रूप में किसने करवाया था ?

उत्तर- गोकुल चंद पारीक

13. राजस्थान में शीतला माता मंदिर में पुजारी कौन होता है?

उत्तर- कुम्हार

14. हिंदू देवी देवताओं का अजायबघर किसे माना जाता है?

उत्तर- विजय स्तंभ

15. किसी राजपूत राजा की मृत्यु के उपरांत शोक व्यक्त करने के लिए रचे हुए साहित्य को क्या कहते हैं?

उत्तर- मरस्या

16. कुवलयमाला नामक ग्रंथ में कितनी देशी भाषाओं का वर्णन किया गया है?

उत्तर- 18

17. चूरू में किस कला प्रेमी ने नगर श्री शोध संस्थान की स्थापना की थी?

उत्तर- सुबोध कुमार अग्रवाल

18. राजस्थान की साहित्यिक पत्रिका मरुचक्र किसके द्वारा प्रकाशित होती है?

उत्तर- रूपायन संस्थान जोधपुर

19. भरतपुर में अनगिनत कब्रगाहे किस कस्बे के पास है ?

उत्तर- बयाना

20. ईसरदास मोदी की हवेली कहां पर स्थित है?

उत्तर- झुंझुनू

21. राजस्थान में दान चंद चोपड़ा की हवेली कहां पर बनी हुई है?

उत्तर- सुजानगढ़

22. हवा महल की तीसरी मंजिल किस नाम से जानी जाती है?

उत्तर- विचित्र मंदिर

23. मुगल यूरोपीय एवं राजपूत स्थापत्य कला के अद्भुत समन्वय के लिए मेहमान नवाजी के लिए मुबारक महल कहां स्थित है?

उत्तर- जयपुर

24. मृगया महल कहां स्थित है?

उत्तर- बयाना

25. ‘मिलाला’ से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- भीलो की उपजाति है

26. राजस्थान में कनक दंडवत की प्रथा किस मंदिर की विशेष परंपरा है?

उत्तर- केला देवी माता

27. राजस्थान भाषा की कौन सी बोली आभीर जाति के क्षेत्र की बोली है?

उत्तर- अहीर वाटी

28. तुडीया हस्तशिल्प कला कहां की प्रसिद्ध कला है?

उत्तर- धौलपुर जिला

29. गजरा का मकबरा राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

उत्तर- धौलपुर जिला

30. कौन सूफी संत ‘महबूब ए इलाही’ कहलाता था?

उत्तर- निजामुद्दीन ओलिया

31. राजस्थान में स्थित है किस संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ ‘जम्बू सागर’ है?

उत्तर- विश्नोई संप्रदाय

32. बूंदी में रंग महल का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर- छत्रसाल ने

33. प्रसिद्ध इटालियन भाषा विज्ञानी एल. पी. टेसी टोरी का संबंध राज्य के किस शहर से है?

उत्तर- बीकानेर

34. बांसवाड़ा जिले के किस गांव को ‘पत्थरों वाला गांव’ कहा जाता है?

उत्तर- तिलवाड़ा

35. सरगड़ों का खानदानी वाद्य यंत्र क्या है?

उत्तर- बाकिया

36. अलवर शैली में किस पशु का विशेष अंकन हुआ है?

उत्तर- घोड़ा 

37. नोगरी आभूषण महिलाओं द्वारा शरीर के किस अंग पर पहना जाता है?

उत्तर- हाथ में

38. राजस्थान की एकमात्र देवी जो बिना पति के सती हुई थी?

उत्तर- घेवर माता

39. रूपण माता से संबंधित स्थल कौन सा है ?

उत्तर- शाहीबाग (हल्दीघाटी)

40. हाड़ोती का खजुराहो के नाम से विख्यात भडदेवरा शिव मंदिर का निर्माण किस मेदवंशीय शासक ने करवाया था?

उत्तर- मलय वर्मा

41. किस हाड़ा शासक द्वारा विजयदशमी के दिन कोटा में प्रसिद्ध दशहरे मेले का आयोजन शुरू किया गया था?

उत्तर- राव माधो सिंह

42. विश्नोई संप्रदाय के संस्थापक जांभोजी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- 1451 में

43. सिरोही के किस मंदिर  को प्रेमियों “रसिया और बालम” का मंदिर भी कहा जाता है ?

उत्तर- कुंवारी कन्या का मंदिर

44. राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता तल्ली नाथ जी का वास्तविक नाम क्या था?

उत्तर- गंगा देव

45. जालौर के प्रसिद्ध  लोक देवता तल्ली नाथ जी की मूर्ति किस स्थान पर लगी हुई है?

उत्तर- पंचमुखी पहाड़ी जालौर

46. स्वामी लाल गिरी द्वारा प्रवर्तित अलखियां संप्रदाय के प्रमुख पीठ कहां स्थित है?

उत्तर- बीकानेर

47. सन 1550 का सुप्रसिद्ध अर्ध साका किस दुर्ग में हुआ था?

उत्तर- जैसलमेर दुर्ग

48. पीतल से बने किस सुषिर वाद्य को रणभेरी भी कहते हैं?

उत्तर- भूगल

49. किस हिंदू ग्रंथ का फारसी में अनुवाद है ?

उत्तर- महाभारत

50. ‘मदरसा ए हुनरी’ की स्थापना किसके द्वारा की गई है?

उत्तर- सवाई राम सिंह

51. रमकड़ा उद्योग कहां स्थित है?

उत्तर- गलियाकोट- डूंगरपुर

52. प्रसिद्ध महाभारत कालीन कुंतेश्वर महादेव का मंदिर किस जिले में है?

उत्तर- राजसमंद

53. राजस्थान में स्थित किस संप्रदाय की पीठ को ‘रसिक पीठ’ के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर- रामानंदी संप्रदाय

54. किस दुर्ग की  समीपवर्ती पहाड़ियों के नाम श्वेत, नील, हेमकुंड ,निषाद, हिमवत आती है ?

उत्तर- कुंभलगढ़ का किला

55. वह कौन सा दुर्ग है जिस का प्रवेश द्वार ‘नौलखा दरवाजे’ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर- रणथंबोर का दुर्ग

56. वंदे मातरम गीत की धुन किस राजस्थानी संगीत के द्वारा बनाई गई है?

उत्तर- जमाल सेन

57. कथक कलाकार पंडित दुर्गा लाल का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर- अजमेर में

58. प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र के रचयिता कौन थे?

उत्तर- हीरालाल शास्त्री

59. गोपी जी भट्ट राजस्थान की किस लोक नृत्य शैली के कलाकार हैं?

उत्तर- तमाशा

60. वह कौन सा स्थान है जो अपने मृदा शिल्प के लिए विख्यात है?

उत्तर- मोलेला

61. जूना खेड़ा स्थल कहां स्थित है?

उत्तर- पाली में

62. फकीरों का तकिया इमारत कहां स्थित है?

उत्तर- जैसलमेर में

63. गागर सोली मंदिर किस जिले में स्थित है?

उत्तर- भरतपुर

64. फतेहसागर झील को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- देवाली तालाब

65. नदियों व तालाबों में फसल पैदा करने वाली जाति कौन सी है?

 उत्तर-कीर

66. जालौर का कौन सा गांव जनता धोती के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर- गुढ़ा बालो

67. तान सींग वाले शेरों का नृत्य किस जिले में होता है ?

उत्तर- भीलवाड़ा

68. स्वामी दयानंद द्वारा सत्यार्थ प्रकाश की रचना कहां पूर्ण की गई थी?

उत्तर- उदयपुर

69. ऐसा कौन सा किला है, जिसका दरवाजा आज तक कोई आक्रमणकारी नहीं खोल सका?

उत्तर- जालौर दुर्ग

70. मैण छपाई कहां होती है ?

उत्तर- सवाई माधोपुर

71. राजस्थान का प्राचीनतम ज्ञात मंदिर कौन सा है ?

उत्तर- शीतलेश्वर महादेव

72. साहेब दीन और मनोहर नामक चित्रकारों का संबंध किस शैली से है?

उत्तर- मेवाड़ शैली से

73. खलकानी माता का मेला कहां पर लगता है?

उत्तर- लूनियावास

74. वाणी विलास महल किसे कहते हैं?

उत्तर- सज्जनगढ़ पैलेस को

75. प्राचीन समय की पानी की घड़ी किस महल में लगी हुई है?

उत्तर- बूंदी के राज महल में

76. राजस्थान का वह जिला कौन सा है जिसकी सीमा अंतरराष्ट्रीय और अंतर राज्य दोनों है?

उत्तर- बाड़मेर, गंगानगर

77. राजस्थान के किस जिले की सीमा सर्वाधिक जिलों से मिलती है?

उत्तर- पाली

78. राजस्थान की स्थलीय सीमा कितने राज्यों को स्पर्श करती ?

उत्तर- पांच 

| राजस्थान से संबंधित प्रश्न उत्तर |

Scroll to Top