राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1.राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष कौन होता है?

 उत्तर- राज्यपाल 

2.भारतीय राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर-  राष्ट्रपति

3. किस को हटाने का प्रावधान संविधान में नहीं है?

उत्तर-  गवर्नर

4.सामान्य रूप में राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर-  5 वर्ष

5. राज्यपाल राज्य में किस का प्रतिनिधि होता है?

उत्तर- राष्ट्रपति का 

6.जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को कौन नियुक्त करता है?
उत्तर-  भारत का राष्ट्रपति

7.उप राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर-  राष्ट्रपति 

8.राज्यपाल का वेतन किस कोष आता है?

उत्तर-  राज्य की संचित निधि से 

9.राज्य के गवर्नर संविधान के अंतर्गत किस के प्रति अपने आचरण के लिए उत्तरदाई होते हैं?
उत्तर-  राष्ट्रपति 

10.कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक की पद पर बना रहता है ?

उत्तर- राज्यपाल

11.राज्यपाल के पद नियुक्ति की न्यूनतम उम्र सीमा कितनी है?
उत्तर-  35 वर्ष

12.राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है यह किसका कथन है?
उत्तर-  सरोजिनी नायडू 

13.भारत के किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर-  सरोजिनी नायडू 

14.गवर्नर द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है?
उत्तर-  विधानमंडल 

15.65 वर्षीय पी. सतशिवम भारत के पहले पूर्व प्रधान न्यायाधीश हैं जिन्हें किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया था वह राज्य कौन सा था?

उत्तर-  केरल 

16.राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की शक्ति किसके पास होती है?

उत्तर-  राज्यपाल 

17.एक राज्य का राज्यपाल किस का संपूर्ण हिस्सा होता है?
उत्तर-  राज्य विधानमंडल 

18.अनुच्छेद 159 में राज्यपाल का क्या वर्णन है?

उत्तर- शपथ 

19.यदि राज्यपाल की मृत्यु हो जाए तो राज्यपाल कौन बनता है?

उत्तर-  जिस व्यक्ति को राष्ट्रपति नियुक्त करता है 

20.2 राज्यों का एक राज्यपाल हो सकता है किस संविधान संशोधन में व्यवस्था की गई है?

उत्तर-  सातवां संशोधन 

21.किस अनुच्छेद के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होगा?

उत्तर-  153 

22.संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल की नियुक्ति संबंधी प्रावधान है?
उत्तर-  155 

23.अनुच्छेद 156 का संबंध किससे है?

उत्तर-  राज्यपाल का कार्यकाल 

24.राज्यपाल किस को अपना त्यागपत्र देता है?

उत्तर-  राष्ट्रपति को 

25.राज्यपाल की शपथ किस अनुच्छेद से संबंधित है?

उत्तर-  159 

26.राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है?

उत्तर-  राज्य का मुख्य न्यायाधीश 

27.अनुच्छेद 158 किससे संबंधित है?
उत्तर-  राज्यपाल पद के लिए शर्तें 

28.राज्य विधान मंडल की संयुक्त बैठक को कौन संबोधित करता है?
उत्तर-  राज्यपाल 

29.किस अनुच्छेद में राज्यपाल की क्षमादान शक्तियां वर्णित है?
उत्तर-  161

30.राज्यपाल का अभिभाषण किसके द्वारा तैयार किया जाता है?

उत्तर-  मंत्री परिषद 

31.मुख्यमंत्री को कौन नियुक्त करता है?

उत्तर-  राज्यपाल 

32.राज्यपाल का कार्य मेहमानों की इज्जत करके उनको चाय, भोजन तथा दावत देने के अलावा कुछ नहीं है, यह कथन किसका है?

उत्तर-  पट्टाभि सितारमैया 

33.राष्ट्रपति शासन के समय केंद्र के एजेंट के रूप में राज्य की शासन अवस्था को कौन संभालता है?

उत्तर-  राज्यपाल 

34.किस अनुच्छेद के अनुसार-, कोई भी विधेयक राज्यपाल के हस्ताक्षर के बिना कानून नहीं बन सकता?

उत्तर-  200

35.अनुच्छेद 202 के अनुसार क्या होता है?

उत्तर-  राज्य का बजट तैयार करवाना 

36.किस अनुच्छेद के अनुसार राज्यपाल विधानसभा में बहुमत दल के नेता को मुख्यमंत्री नियुक्त करता है?

उत्तर-  164 

37.मुख्यमंत्री की सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर- राज्यपाल 

38.अनुच्छेद 168 के अनुसार क्या होता है?

उत्तर-  राज्यपाल विधानमंडल का अभिन्न अंग होता है

39.अनुच्छेद 201 के अनुसार क्या होता है?

उत्तर-  राष्ट्रपति हेतु विधेयक  सुरक्षित रखना 

40.अनुच्छेद 199 के अनुसार किस की पूर्व अनुमति से धन विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाता है?
उत्तर-  राज्यपाल

41.किस अनुच्छेद के अनुसार राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है?
उत्तर-  213 

42.राज्य के लिए एक राज्य अवश्य होगा किस अनुच्छेद के अनुसार ?

उत्तर- 153 

43.किस अनुच्छेद के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्तियां राज्यपाल में निहित है?
उत्तर-  154 

44.राज्यपाल के पद की अवधि कितनी होती है?

उत्तर-  राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत 

45.किस आयोग ने राज्यपाल पद की समाप्ति की अनुशंसा की है ?
उत्तर- राजमन्नार आयोग 

46.किसको महाभियोग के बिना हटाया जा सकता है?
उत्तर-  किसी राज्य के राज्यपाल को 

47.राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं?

उत्तर-  प्रधानमंत्री 

48.राज्यपाल को प्रतिमाह कितना वेतन प्राप्त होता है?

उत्तर-  साढे तीन लाख 

49.राष्ट्रपति शासन में राज्य का प्रमुख शासन संचालक कौन होता है ?

उत्तर- राज्यपाल 

50.राज्य मंत्री परिषद का गठन कौन करता है?
उत्तर-  राज्यपाल 

51.संविधान के अनुसार राज्यपाल पद पर नियुक्त होने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर-  वह भारत का नागरिक हो एवं 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, वह सांसद या किसी राज्य के विधान मंडल का सदस्य ना हो, वह कोई अन्य लाभ का पद धारण न करता हो 

52.राज्यपाल को किस प्रकार की शक्ति प्राप्त नहीं है?
उत्तर-  सैन्य एवं राजनीतिक शक्ति 

53.राज्यपाल किसकी नियुक्ति नहीं करता है?
उत्तर-  राज्य के उच्च न्यायालय के सदस्य की 

54.क्या राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के समय राष्ट्रपति संबंधित राज्यपाल से परामर्श करता है?
उत्तर-  हां 

55.राज्यपाल विधानसभा में आंगल भारतीय समुदाय के कितने व्यक्तियों को मनोनीत करता है?
उत्तर-  एक 

56.राज्यपाल अपने राज्य के विधान परिषद में किन क्षेत्रों से संबंधित व्यक्तियों को मनोनीत कर सकता है?
उत्तर-  कला और साहित्य, विज्ञान ,सामाजिक सेवा व सहकारिता आंदोलन 

57.राज्यपाल विधान परिषद में अधिक से अधिक कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है ?

उत्तर- निश्चित संख्या नहीं है 

58.किस राज्य के राज्यपाल को जिला परिषदों के दिए जाने वाले खानों के लाइसेंस से प्राप्त राजस्व की रकम को निर्धारित करने का अधिकार है?
उत्तर-  असम 

59.वर्ष 1970 में राष्ट्रपति ने किसकी अध्यक्षता में राज्यपाल का राज्य मंत्री मंडल के साथ संबंध निश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया?

उत्तर-  भगवान सहाय 

60.भारत के किस राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने का संवैधानिक प्रावधान था?
उत्तर-  जम्मू कश्मीर 

| राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर |

Scroll to Top